छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गंज लाइन में मंदिर में शरबत का वितरण किया…
राजनांदगांव | शहर की समाज सेवी महिलाओं ने कस्तूरबा महिला मंडल के बैनर तले श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रियों की पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव सहित खूब स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जानी के नेतृत्व में समाज सेवी महिलाओं ने शोभायात्रियों को शीतल पेय पदार्थ गुलाब और संतरे का शरबत पिलाकर सेवा की।
इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, सचिव साधना तिवारी, कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता, रेखा सिंगी, प्रज्ञा गुप्ता, साधना खंडेलवाल, जनक बाई गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता आदि समाज सेवी महिलाओं उपस्थित थी। यह जानकारी कस्तूरबा की सचिव साधना तिवारी ने दी।

