Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : जर्जर बिजली खंभे को नहीं बदला अब मिली आंदोलन की चेतावनी …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

लखोली क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी ने स्थानीय युवाओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता कौशलेंद्र पांडे को ज्ञापन सौंपा और जर्जर पोल को नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने अफसरों को बताया कि क्षेत्र में बिजली पोल जर्जर और लगातार हिल रहा, कभी भी गिर सकता है।

इससे आसपास के नागरिकों पर जान-माल का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संबंधित ठेकेदार द्वारा लगभग तीन सप्ताह पूर्व स्थल निरीक्षण कर पोल बदलना स्वीकार किया था जो आज तक नहीं हो सका। अभिमन्यु ने कहा यह सिर्फ एक स्थान की समस्या नहीं, पूरे शहर में कई जर्जर बिजली पोल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाते हैं। उन्होंने पूरे शहर में जर्जर विद्युत पोल का सर्वे कर बदलने की मांग की है। संदीप सोनी ने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन, घेराव और प्रदर्शन करेगी। सागर ताम्रकार, विकास यादव, निमेष देशलहरे, कृष्णा सिन्हा, सागर सिन्हा, लक्ष्य, पुष्कर रजक, मयंक खरे मौजूद रहे।

Exit mobile version