छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 आरोपी गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना घुमका, बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना घुमका क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नितिन उर्फ लिंबू उर्फ मुकुंद नेपाली (45 वर्ष), अमित सोनी (42 वर्ष), रियाज खान (35 वर्ष), चन्द्रशेखर सिन्हा (32 वर्ष) तथा जस्मीत सिंह (45 वर्ष, निवासी नागपुर) शामिल हैं।
वहीं थाना बसंतपुर क्षेत्र से 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें सागर सोनकर (38 वर्ष) और राहुल सोनकर (39 वर्ष) शामिल हैं।

इसके अलावा थाना लालबाग क्षेत्र से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें तीजूराम साहू (51 वर्ष) और तुषार साहू (19 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई विभिन्न स्रोतों से प्राप्त नामजद सूची के आधार पर की गई है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल राजनांदगांव, घुमका, बसंतपुर और लालबाग थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस का संदेश:
राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button