राजनांदगांव : लोक मंडई एवं कृषि मेला आज से…

राजनांदगांव | ग्राम तुमड़ीबोड़ में लोक मंडई का भव्य आयोजन 29 मार्च से होने जा रहा है जो 31 मार्च तक चलेगा। 29 मार्च के उद्घाटन समारोह के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री धनेश पाटिला रहेंगे। अध्यक्षता विधायक भोलाराम साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल करेंगी। 30 मार्च द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, अध्यक्षता महापौर मधुसूदन यादव, प्रमुख अतिथि किरण रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि दिनेश गांधी, महेंद्र यादव, सरिता मदन साहू, किरण साहू, जागृति चुन्नी यदु, भुनेश्वरी साहू, रंजिता पडौती, विभा साहू, जागेश्वर यादव रहेंगे।
अंतिम दिवस 31 मार्च को समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री राम विचार नेताम, अध्यक्षता संतोष पांडे प्रमुख अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि शशिकांत द्विवेदी, भरत वर्मा, योगेश दत्त मिश्रा, अंजू त्रिपाठी, कोमल सिंह राजपूत, देवेंद्र साहू शामिल हैं। आयोजन समिति तुमड़ीबोड़ के संरक्षक डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, संयोजक गुलाब वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी तिलक राजा, संरक्षक मंडल राजेंद्र जैन, सुरेश जैन, डॉ.विद्याविलास श्रीवास्तव, उदेराम पटेल, खेलूराम साहू, सहित सदस्यगण में भुनेश्वरी रोहित साहू, अमरोतन साहू, अजय जैन, धरम जैन, लीलाधर साहू (लीलू), भेखदास साहू, जयराम साहू, राजेश साहू, सुदर्शन साहू शामिल हैं।



