छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सहायक आरआई रब्बानी को नपं में दी गई विदाई…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत में वर्ष 1985 से भर्ती होकर अपनी पूरी शासकीय सेवा पूर्ण करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक जलील अहमद रब्बानी को निकाय से विदाई दी गई। सहायक राजस्व निरीक्षक जलील रब्बानी को नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने बाजे-गाजे के साथ उनके निवास तक विदाई करने गए। जिस संस्था में भर्ती हुए और एक ही स्थान पर निरंतर 40 वर्ष तक सेवाएं देने वाले नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक जलील अहमद रब्बानी को समारोह में विदाई दी।

समारोह में निकाय के द्वारा रब्बानी का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में नगर पंचायत के सीएमओ विजय पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्षद ईश्वरी ध्रुवे, किशुन पटेल, झरनेश कुंभकार इत्यादि प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने रब्बानी द्वारा नगर पंचायत के विकास में दिए गए योगदान व नगरवासियों की निष्ठापूर्ण सेवा कार्य को स्मरण करते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार शासकीय सेवक बताया। सीएमओ विजय पांडेय, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, एकाउटेंट तिलक यादव ने निकाय के अन्य कर्मियों से सहायक राजस्व निरीक्षक के कार्यों व आचरण से सीख लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

नगर विकास में दिए गए योगदान को सराहा गया नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि बहुत कम शासकीय सेवक ऐसे होते हैं जो जिस कार्यालय में भर्ती हुए और अपनी पूरी शासकीय सेवा पूर्ण कर उसी कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। रब्बानी द्वारा नगर विकास में दिए गए योगदान को नमन करते हुए उन्हें एक आदर्श शासकीय सेवक बताया। समारोह का संचालन तिलक यादव ने व आभार ज्ञापन बिट्टु रब्बानी ने किया। कार्यक्रम में महेश निषाद, दशरथ शर्मा, रामसाय पटेल, रामकुमार देवांगन, कंचन लकड़ा, रघुवेन्द्र खरे, सोफू जिलानी, जीवन पटेल, श्यामा यादव मौजूद रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button