
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
आज राजनांदगांव दौरे पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह
राजनांदगांव।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह 7 अप्रैल 2026 को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12:30 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस से प्रस्थान करेंगे और करीब 2:00 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां होटल राज इम्पीरियल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां प्रमुख जनों से मुलाकात का भी कार्यक्रम निर्धारित है।
कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 6:30 बजे राजनांदगांव से वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8:00 बजे शंकर नगर स्थित निवास पहुंचेंगे।



