Site icon Kadwaghut

बम की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मैसूर में था आरोपी

बम की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बम की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 मार्च को लगातार दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। पिछले साल सितंबर में इसी तरह के फर्जी ईमेल के बाद दिल्ली हाई कोर्ट को खाली कराया गया था। पुलिस इस तरह की कई फर्जी धमकियों में श्रीनिवास उर्फ लुईस की संलिप्तता की जांच कर रही है

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बम की झूठी खबर देने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने मैसूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 47 वर्षीय श्रीनिवास उर्फ लुईस ने दिल्ली, कर्नाटक और अन्य शहरों के स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को बड़ी संख्या में बम की झूठी सूचना वाले ईमेल भेजे थे। लुईस पर आरोप है कि वह कई अज्ञात स्थानों से ये संदेश भेज रहा था।

आरोपी मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है। वह अविवाहित है और अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता है। आरोपी पोस्ट ग्रेजुएट है लेकिन वह वर्तमान में बेरोजगार है। उसकी मां, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। उसका एक भाई भी है जो अलग रहता है।

बम की झूठी धमकियां भेजकर दहशत फैला रहा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक तनाव में था और अलग-अलग जगहों पर झूठी बम धमकियां भेजकर दहशत फैला रहा था। दिल्ली हाई कोर्ट में एक झूठी बम धमकी मिलने के बाद, एक न्यायाधीश ने शिकायत दर्ज की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान उसने एक ही ईमेल में कई स्कूलों/संस्थानों को टैग करने की बात स्वीकार की है और इस प्रकार उसने लगभग 900-1000 धमकियां भेजी होंगी। धमकियों की इस सिलसिलेवार मामलों के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई थीं

दिल्ली पुलिस की टीम जब मैसूर पहुंची
नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम मैसूर पहुंची और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उसके आवास पर छापा मारा। तलाशी के दौरान, कमरे से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस हिरासत में है।

Exit mobile version