छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो जोड़ों का विवाह हुआ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, सम्मान किए…

राजनांदगांव , राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय 62वां वार्षिक महाधिवेशन राजनांदगांव जोन 5 की उप समिति डोंगरगांव में संपन्न हुआ। पहले दिन ध्वजा रोहण कर ज्योति कलश की स्थापना पूजा अर्चना की गई। महिला मंडल का परिचय सम्मेलन एवं करियर काउंसलिंग एवं महिला मंडल द्वारा अपने विचार समाज के रूप में रखा गया। पूर्व महिला पदाधिकारी का सम्मान एवं नए महिला मंडल का शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने 30 लाख सहयोग राशि की घोषणा की।

महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान डोंगरगांव उपसमिति द्वारा पगड़ी, तलवार, तिलक, माला से किया गया। शोभायात्रा निकाली गई, वार्षिक पत्रिका शौर्य का विमोचन किया गया। महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने कहा साल भर की गतिविधियां भूमि क्रय एक हमारा बड़ा लक्ष्य है। महिलाओं को अलग स्थान और कार्य दिया है। समाज में सामूहिक शादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्कृष्ट उप समिति का पुरस्कार थान खमरिया एवं धमधा को दिया गया। दूसरे दिन दो जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह हुआ। अधिवेशन में महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, नरेंद्र सिंह, पंकज भुवाल, नीरज सिंह अशोक ठाकुर, सत्येंद्र राजपूत, अजय सिंह, महिला अध्यक्ष रश्मि राजपूत, मधुबाला सिंह, महासभा युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, महेंद्र क्षत्रिय, पवन सिंह, आदर्श सिंह मौजूद रहे।

रंगोली, मेहंदी, चित्रकला स्पर्धा का आयोजन हुआ दोनों दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ। वहीं समाज के छात्राओं द्वारा रंगोली, मेहंदी, चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। मंच में अपने विचार रखे। वार्षिक प्रतिवेदन महासचिव कोषाध्यक्ष का प्रस्तुती करण कर अनुमोदन किया। महासभा केंद्रीय कार्यालय के लिए भूमि क्रय करने सहयोग कर्ताओ सदस्यों द्वारा राशि की घोषणा की गई। 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में चयनित, जनप्रतिनिधि एवं राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किए।

अधिवेशन में यूजीसी बिल का विरोध किया गया गजेन्द्र यादव ने कहा आज हम सभी जय श्रीराम, भारत माता कि जय बोल रहे है इसकी वजह इनमें महत्वपूर्ण भूमिका राजपूत समाज का रहा है। विशेष अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा हमें गर्व है कि हम वीर महाराणा प्रताप के वंशज है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्त है। हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कोमल राजपूत, कार्यक्रम में महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह चौहान सहित महासभा पूर्व अध्यक्ष ठाकुर उजियार सिंह एवं अन्य मौजूद रहे। यूजीसी बिल का विरोध किया गया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button