छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 किलो से अधिक गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.114 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बसंतपुर पुलिस को 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार राय (31 वर्ष), सालिक राम (24 वर्ष) और श्रीमती पुष्पा बर्मन (28 वर्ष) बताया, जो मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के निवासी हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से काले और भूरे रंग के बैग में रखा कुल 9.114 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक जीवराज राठौर, प्रधान आरक्षक मेनका साहू सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button