Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण

kadwaghut logo final

kadwaghut logo final

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार लाल बहादुर नगर अमीय श्रीवास्तव को प्रभारी तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार डोंगरगढ़ नीलकण्ठ जनबंधु को तहसीलदार तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर पदस्थ किया गया है। नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ सत्यपाल यादव को तहसील कार्यालय डोंगरगांव, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगांव चिराग रामटेके को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगांव झरना राजपूत को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ एवं नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ मेघा जैन को तहसील कार्यालय तुमड़ीबोड़ (डोंगरगांव) में नवीन पदस्थापना दी गई है। कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।

Exit mobile version