छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : मकान से 3.50 लाख नकद, लैपटॉप की चोरी…
राजनांदगांव | चिचोला में सूने मकान का ताला तोड़कर 3 लाख 50 हजार रुपए नगद सहित दो लैपटॉप की चोरी कर ली गई। घटना 2-3 अप्रैल के दरमियान हुई है। आरोपी ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हुजूर दास वर्मा अपने मकान में ही एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र भी चलते हैं।
2 अप्रैल की दोपहर वह घर में ताला लगाकर शादी में चले गए। 3 अप्रैल को लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। ग्राहक सेवा केंद्र के लिए रखे गए दो लैपटॉप गायब थे, वहीं घर के आलमारी का ताला तोड़कर 3 लाख 50 हजार रुपए की चोरी कर ली गई थी।



