छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महावीर के सिद्धांतों का पालन करती हुई सद्भावना पदयात्रा निकाली…

राजनांदगांव , शहर में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 27 से 31 मार्च तक महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन ​रविवार को सुबह छह बजे गंज लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर से अहिंसा पदयात्रा निकाली। यह यात्रा नगर भ्रमण करती हुई सदर बाजार से होकर जैन बगीचा में संपन्न हुई। महोत्सव के तहत 28 मार्च को तात्कालिक भाषण व म्यूजिकल हाऊजी के आयोजन हुआ। 29 मार्च को भी दिन भर कार्यक्रम होते रहे।

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सकल श्रीजैन संघ के अध्यक्ष विनय डड्ढा, उपाध्यक्ष अशोक झांझरी, सचिव अजय सिंगी, कोषाध्यक्ष खुशालचंद पारख तथा आयोजन समिति के संयोजक मिश्रीलाल गोलछा, सह संयोजक विजय कांकरिया, उपाध्यक्ष नरेश बैद, सचिव गौतम बाफना, सहसचिव अतीन जैन, कोषाध्यक्ष सीए ऋषभ नाहटा, श्रीपार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा आयोजन से जुड़े ललित भंसाली, भावेश बैद व रोशन गोलछा और जीवन जैन ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को सुबह 6 श्रीदिगंबर जैन मंदिर से सद्भावना पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में महिलाएं व पुरुष नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़े।

आज सुबह सामूहिक नवकार जाप होगा महोत्सव के चौथे दिन 30 मार्च को सुबह 6 जीव दया यात्रा वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार से प्रारंभ होगी। सुबह 8:45 से 9:45 तक नए हाल जैन बगीचे में सामूहिक नवकार जाप होगा। दोपहर 12:15 बजे तपाचार की साधना नेम भवन जैन बगीचे में होगी। दोपहर 12: 15 बजे से 2 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन दिल्ली दरवाजा पोस्ट ऑफिस चौक के पास होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन होगा। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button