छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शहर कांग्रेस में 6 उपाध्यक्ष के साथ 12 महामंत्री बनाए…

राजनांदगांव | शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। गुरुवार दोपहर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें 6 उपाध्यक्षों सहित 12 महामंत्री और 12 सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में 10 लोगों को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष मुदलियार ने शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राकेश जोशी को सौंपी है। वहीं उपाध्यक्ष दौलत सिंह चंदेल, देवेंद्र सिंह गरचा, शारदा तिवारी, प्रकाश राठौर, हरिनारायण धकेता व अमीन हुड्डा को बनाया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन, महेश यादव, प्रेम रुपचंदानी, कुसुम दुबे, देवेश डाकलिया, विनय झा, मनीष गौतम, देवेश वैष्णव, वीरेंद्र चंद्राकार व मनीष साहू को दी गई है। इसी तरह 12 सचिव बनाए हैं।


