छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शोकसभा : लोक कलाकारों ने मयंक को दी श्रद्धांजलि…
राजनांदगांव , कन्हारपुरी निवासी लोक कलाकार छन्नूलाल साहू के नाती मयंक का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। लोक कलाकार परिवार को ढांढस बंधाने कन्हारपुरी पहुंचे। लोक कलाकारों व कवि साहित्यकारों ने एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत मृतात्मा को गहरी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक कला धर्मी व कवि आत्माराम कोशा ने बताया दिवंगत मयंक का परिवार कला से जुड़ा है। जस गायक छन्नूलाल नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी के परी नर्तक कलाकार रहे है। उनके बड़े दादा नत्थन दास मोहरी वादक व नाचा कलाकार हैं।



