छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सीएम के साथ मेयर यादव जशपुर पहुंचे…

राजनांदगांव | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूर्व सांसद और महापौर मधुसूदन यादव जशपुर गए। हेलीकॉप्टर से जशपुर जाकर मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही राजनीतिक चर्चा इस दरम्यान हुई। राजनांदगांव के विकास के साथ प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दरम्यान जिले के प्रभारी मंत्री व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी उनके साथ रहे।


