राजनांदगांव : 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र…
राजनांदगांव , जिला राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में और अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए चयनित हुए हैं। इसमें राजनांदगांव विकासखंड में सहसपुर दल्ली, पनिका एवं रेंगकठेरा, छुरिया विकासखंड में आमगांव, हालेकोसा एवं भेजराटोला तथा डोंगरगांव से कम्हेरा शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम अंतर्गत 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में अब तक कुल 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
83 स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा तैयारी पूर्ण कर आवेदन किए हुए हैं। उक्त आवेदनों में से 24 का निरीक्षण हो चुका है, जिसका प्रमाण पत्र आना बाकी है। इस सफलता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एनआर नवरतन ने जिले के सलाहकार डॉ.विकास राठौर, डॉक्टर स्नेहा जैन, डॉ. निहारिका टोपनो सहित खंड चिकित्सा अधिकारी ने इसकी सराहना की है।



