
शहर के कॉलेजों में इस सत्र भी नहीं खुले नए विषय, छात्र दूसरे जिलों पर निर्भर होने को मजबूर – राजा यादव
राजनांदगांव:
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने राजनांदगांव शहर के शासकीय महाविद्यालयों में नए विषय न खोले जाने पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण इस सत्र में भी छात्रों को अपनी पसंद के विषयों में उच्च शिक्षा पाने के लिए भटकना पड़ेगा।
NSUI प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले में केवल दिग्विजय महाविद्यालय ही ऐसा संस्थान है, जहाँ अधिकांश विषय उपलब्ध हैं। परंतु, इस कॉलेज में छात्रों की संख्या क्षमता से कहीं अधिक होने के कारण नियमित के साथ-साथ अनियमित (प्राइवेट) अध्ययन करने वाले छात्रों को एडमिशन मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजा यादव ने आगे कहा कि शहर के दूसरे प्रमुख शिवनाथ महाविद्यालय में संबंधित महत्वपूर्ण विषय उपलब्ध नहीं हैं। इसका खामियाजा स्थानीय छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरी में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर या पड़ोसी जिलों के कॉलेजों का रुख करना पड़ रहा है। राजनांदगांव जैसे प्रमुख केंद्र के छात्रों का शिक्षा के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
एनएसयूआई छात्र संगठन ने पहले भी जिला प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से मांग लगातार कर रहे है लेकिन कि इस गंभीर समस्या पर अभी तक ध्यान नहीं दिया। और शिवनाथ महाविद्यालय सहित शहर के अन्य कॉलेजों में नए विषय व सीटें बढ़ाई जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए, तो पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों छात्र एडमिशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होंगे, जिसके खिलाफ NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।



