Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर: युवक की मौत, चाचा गंभीर घायल

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार (2 अक्टूबर 2025) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाडीह वार्ड नंबर 21 निवासी धनराज अहिरवार (23 वर्ष) अपने पड़ोसी चाचा भीखम यादव के साथ मोटरसाइकिल से मोहारा बायपास की ओर गया था। दोपहर लगभग 2:30 बजे पनेका बाकल और मोहारा फ्लाईओवर के बीच किसी अज्ञात ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में धनराज अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, भीखम यादव को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें समदा हॉस्पिटल राजनांदगांव रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 67/2025 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढे: Rajnandgaon: लापरवाह वाहन चालक ने मारी ठोकर: पति-पत्नी घायल, मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती

Exit mobile version