Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: महिला से मारपीट, आरोपी पर मामला दर्ज ….

राजनांदगांव। चिखली दीनदयाल नगर की एक महिला ने पुलिस चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी सहेली के साथ शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे बिहारी चाल निवासी अरविंद वर्मा के घर गई थी।

दोनों ने आरोपी से पहले उधार दिए गए पैसे और मोटरसाइकिल वापस करने की बात कही, जिस पर अरविंद वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए पर्दे के रॉड से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान महिला को पीठ, बाएं हाथ और दाहिने पैर में चोट लगी। सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी गाली दी और धमकी दी कि “तुम्हारा पति पुलिस वाला है तो क्या कर लोगी, मैं कुछ नहीं डरता।” इसके बाद दोनों महिलाओं को घर से धक्का देकर भगा दिया।

चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी अरविंद वर्मा के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

यह भी पढे: Rajnandgaon: छात्र से मारपीट: दो युवकों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप

Exit mobile version