Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव: फर्नीचर मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

डोंगरगांव (राजनांदगांव), 15 फरवरी 2026।
डोंगरगांव के रामपुर स्थित संतोषी फर्नीचर मार्ट में शनिवार रात करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय दुकान के भीतर अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनांदगांव से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास देर रात तक जारी रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

read also : Rajnandgaon: बीमार बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Exit mobile version