advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क किया


 राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रमन सिंह के चुनाव प्रचार अभियान में पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, खासकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जनसंपर्क अभियान की धूम मचा दी है । पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर विनयपूर्वक लोगों से पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों के विषय में चर्चा कर स्वर्णिम छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के लिए कमल फूल में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

        भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई विज्ञप्ति के अनुसार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता कॉलोनी, गणेश मंदिर रोड, प्रेमनगर, रामनगर, अटल आवास, केसर नगर, मठपारा, रघुवर मार्ग, शंकर नगर, बीके नगर, पटेल कॉलोनी, कंचनबाग, उड़िया पारा, लोहार पारा एवं लखोली नाका में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पारुल जैन, शहर अध्यक्ष मिथिलेश्वरी वैष्णव, रेनू सूर्यवंशी,गीता साहू, संध्या चक्रवर्ती, संगीता मिश्रा, चंद्रिका साहू, पूनिया साहू, कमला ठाकुर, शशि सहारे, वनमाला मेश्राम, उत्तरा निषाद, करुणा राजपूत, रामां बाई यादव, संध्या वर्मा, कविता ठाकुर, शीला चौहान, करुणा भीमते, कला बाई, कविता ठाकुर, करुणा दामले मुनिया साहू, दुर्गा थावरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रचार अभियान में लगे हुए हैं।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button