छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बच्चों की प्रतिभा एवं योग्यता से प्रभावित हुए प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला – ग्राम धीरी में पढ़ई तुंहर पारा का अवलोकन किया बच्चों को शाबासी देकर प्रोत्साहित किया

राजनांदगांव -प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत पढ़ई तुंहर पारा का अवलोकन किया। यहां उन्होंने तीन सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने इस गांव के बड़े बच्चों को शिक्षा सारथी के रूप में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाते एवं अन्य गतिविधियां करातेे हुए देखा और प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने शिक्षा सारथी बच्चों से प्रश्र भी किए व उनके शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली। पढऩे वाले बच्चोंं से पुस्तकें पढ़ा कर उनसे संबंधित सवाल पूछे, जिनका जवाब बच्चों द्वारा दिया गया। प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने बच्चों से चित्रकला, मूर्तिकला एवं गीत-संगीत में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर सवाल किए। बच्चों ने स्वस्फूर्त जवाब देकर प्रमुख सचिव को प्रभावित किया। उन्होंने बच्चों को शाबासी दी और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button