छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाएगी भाजपा

सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजपा ने स्वास्थ विभाग को सौंपी 150 रक्तदाताओं की सूची 0 सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता करेंगे सेवाभावी कार्य

राजनांदगाँव। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (दक्षिण मंडल) सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। सेवा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जिला भाजपा अध्यक्ष मधूसुदन यादव जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को 150 रक्तदाताओं की सूची सौंपी गई। जरूरतमंद सौंपे गए सूची से संपर्क कर ब्लड प्राप्त कर सकते हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधूसुदन यादव ने बताया कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। 14 से 20सितंबर तक अनेक सेवाभावी कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा के जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान जरुरतमंदो की सेवा करके मिसाल कायम की है।

भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री व अपने नेता मोदीजी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से की है। सेवा सप्ताह के रूप में होने वाले आयोजन में कई सेवाभावी कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए सभी निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हों। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा, प्रखर श्रीवास्तव, नागेश यदु, प्रियंक सोनी, रानु जैन, आशीष डोंगरे, गप्पू सोनकर, अरूण दामले, निक्कू सिंह उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button