छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाँव : स्वच्छता अभियान पखवाडा चलाया गया

राजनांदगाँव,
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री मधुसुदन यादव जी के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मां शीतला मंदिर प्रांगण सोनारपारा में भाजयुमो दक्षिण मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान,लखोली वार्ड शीतला मंदिर प्रांगण मे स्वच्छता अभियान दक्षिण मंडल महिला मोर्चा द्वारा, इंदिरा सरोवर लोहार पारा में स्वच्छता अभियान दक्षिण मंडल व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा, राशन बैग का वितरण वार्ड नं 40 नंदाई कुंआ चौक में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा,लखोली जनता कालोनी मे वृक्षारोपण दक्षिण मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया। न सभी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री खूबचंद पारख जी, जिला भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री मधुसुदन यादव जी, जिला भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री नीलू शर्मा जी,उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राजेन्द्र गोलछा जी, पर्यावरण कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री गणेश शंकर मिश्रा जी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रेखा मेश्राम जी थे। इस अवसर पर अकरम कुरैशी मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी, नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु,मंडल महामंत्री हकीम खान, मोनू बहादुर सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री  आकाश चोपड़ा जी मनोज निर्वाणी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इरफान खान, नदीम बडगूजर जी दक्षिण मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण मंडल एवं उत्तर मंडल  की पूरी टीम विजय राय जी  श्रीमती मधु भाई जी मिथलेश्वरी वैष्णो एवं साथ में दक्षिण मंडल एवं उत्तर मंडल महिला मोर्चा की पूरी टीम ,पार्षद रानु जैन, पार्षद मठपारा उत्तरा अरूण दामले जी युवा मोर्चा दक्षिण मंडल प्रखर श्रीवास्तव जी  सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता  गण दक्षिण मंडल व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक जैनम बैद अशोक आदित्य जी आशीष डोंगरे जी समीर श्रीवास्तव जी रितेश देवांगन जी नादन सेन जी गीतेश गुप्ता जी प्रकाश मारकंडे जी संतोष साहू  जी अभिषेक सेन जी आदि उपस्थित थे।*गणेश शंकर मिश्रा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई*गणेश शंकर मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने आज राजनांदगांव का दौरा किया एवं कुमर्दा एवं डोंगरगांव के क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित किया ।   मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में गणेश शंकर मिश्रा ने स्थानीय नंदई, मोहारा, इंदिरा सरोवर, जनता कॉलोनी लखोली में तालाब सफाई अभियान का आगाज किया एवं वृक्षारोपण अभियान भी संपन्न कराया,मिश्रा जी ने लोगो को प्लास्टिक सामान न अपनाने की शपथ भी दिलाई।  उनके साथ जिला प्रभारी सावन वर्मा, मूलचंद लोधी, किसुन यदु एवं मनोज निरवाणी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button