प्रदेश में नए मरीज 2617, मौतें 19, टोटल केस 84 हजार के पार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव होने पर ट्वीट किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर डॉ. रमन को अपना ख्याल रखने की सलाह दी है। श्री बघेल ने ट्वीट पर लिखा है- अपना ख्याल रखिएगा। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
रायपुर. पू्र्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। वहीं भोजपुरी समाज के नेता राकेश गौतम का निधन हो गया, वे कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करवा रहे थे। प्रदेश में शनिवार को एक हजार से ज्यादा मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 84 हजार के ऊपर जा चुकी है। रमन सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी है कि शुरुआती लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों जो उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोविड की जांच करवा ले. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्यम दुवा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सत्यम दुवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि वे पिछले 20 दिनों से आइसोलेशन में हैं और हाल ही में अपनी जांच कराई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है।
प्रदेश में 2617 नए मरीजों की पहचान
स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल की वजह से 20 से 22 हजार तक होने वाली कोरोना की जांच का आंकड़ा 13685 तक सिमटकर रह गया। प्रदेश में 2617 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 19 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 13 मरीज गंभीर बीमारी की वजह से इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किए गए थे और उन्हें कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 84 हजार से अधिक हो गई है। वहीं होने वाली मौतों की संख्या भी 664 तक पहुंच गई है। शनिवार को रायपुर जिले में 780 मरीजों का पता चला, वहीं दुर्ग में इनकी संख्या 323, राजनांदगांव में 196, महासमुंद में 184, धमतरी व रायगढ़ जिले में 116-116, सुकमा 110, दंतेवाड़ा 106, बालोद 98, बिलासपुर 97, सरगुजा जिले से 72, मुंगेली 60, जांजगीर-चांपा 57, गरियाबंद 53, कोरबा 37, बस्तर से 36, नारायणपुर 33, सूरजपुर 31, बलरामपुर 30, बलौदाबाजार में 25, बेमेतरा 21, कोरिया 17, कबीरधाम जिले से 15 तथा अन्य राज्य से आए 4 लोगों को जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार को ही 1689 की विभिन्न अस्पतालाें तथा होम आईसोलेशन से छुट्टी हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 37489 हो गई है। साथ ही जान गंवाने वालों में आठ राजधानी और एक सिलयारी का रहने वाला है। वहीं दुर्ग जिले में रहने वाले तीन, बिलासपुर से एक, सरगुजा से 3, कांकेर जिले के एक तथा हरियाणा से आए एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव होने पर ट्वीट किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर डॉ. रमन को अपना ख्याल रखने की सलाह दी है। श्री बघेल ने ट्वीट पर लिखा है- अपना ख्याल रखिएगा। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना है।