छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

आयुक्त ने किया पवन कुर्रे को निलंबित एवं सुशील वर्मा को कार्य से पृथक

राजनांदगांव 22 सितम्बर। नगर निगम के मोटर प्रतिपालन विभाग मेें कार्यरत सहायक ग्रेड-2 श्री पवन कुर्रे एवं प्लेसमेंट कर्मचारी श्री सुशील वर्मा द्वारा कुट संरचना कर निगम को आर्थिक क्षति पहुचाने पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने श्री कुर्रे को निलंबित एवं श्री वर्मा को कार्य से पृथक करने की कार्यवाही की।
नगर निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि सहायक ग्रेड-2 श्री पवन कुर्रे एवं प्लेसमेंट कर्मचारी श्री सुशील वर्मा द्वारा टिप्पर क्रं. सी.जी. 08/3608 के मरम्मत हेतु अनुमानित व्यय राशि रूपये 84,280.00 (चौरासी हजार दो सौ अस्सी रूपये) का भाव पत्र आमंत्रित किया गया, जिसमें फर्म अली सप्लायर राजनांदगांव का न्यूनतम दर स्वीकृत हुआ। अली सप्लायर द्वारा राशि रूपये 84,280.00 एवं 18 प्रतिशत जी.एस.टी. राशि रूपये 15,170.00 सहित कुल राशि रूपये 99,450.00 (निन्यानवे हजार चार सौ पचास) भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है। जबकि टिप्पर क्रं. सी.जी. 08/3608 मरम्मत हेतु अग्रहरि एग्रेटेक इंडस्ट्रीज ग्राम बोरी भेजा गया है, जो कि वर्तमान तक वापस प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्रकार श्री कुर्रे एवं श्री वर्मा द्वारा कुट संरचना कर निगम को आर्थिक क्षति पहुचाने का कार्य किया गया है। इस संबंध में इन्हे दिनांक 15 सितम्बर 2020 को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। नोटिस के जवाब दिनांक 27 सितम्बर 2020 में इनके द्वारा भूलवश टिप्पर क्रं. सी.जी. 08/3608 के स्थान पर सी.जी. 08/3606 का नस्ती में अंकित होने के संबंध में जानकारी दी गयी। इनके द्वारा प्रस्तुत जवाब सामाधानकारक नहीं होना पाया गया एवं इनके द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह कर कुट संरचना कर निगम को आर्थिक क्षति पहुचाया गया। जिसके आधार पर श्री पवन कुर्रे सहायक ग्रेड-2 को छ.ग. नगर पालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवको की नियुक्ति एंव सेवा शर्त) निगम 2007 एवं छत्तीसगढ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरित होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय फिल्टर प्लांट मोहरा नगर पालिक निगम राजनांदगांव होगा। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार प्लेसमेंट कर्मचारी श्री सुशील वर्मा को कुट संरचना कर निगम को आर्थिक क्षति पहुचाने के कारण कार्य से पृथक किया गया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button