क्राइमदेश

धूल उड़ने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

मथुरा- जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौही में मंगलवार की सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। रुपयों के लेनदेन और धान निकासी के दौरान गर्दा (धूल) उड़कर खेत में आने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दोहरे हत्याकांड के पीछे सोमवार रात हुआ विवाद है। गांव ब्यौही निवासी अशोक (54) अपने खेत में धान की निकासी करा रहे थे। इसका गर्दा पास के गुलवीर सिंह पुत्र सुखराम के खेत में उड़कर जा रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। गुलवीर पक्ष ने अशोक पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

मंगलवार की सुबह अशोक और उसके परिवार के लोगों ने गुलवीर के मकान पर धावा बोल दिया। उसके 20 वर्षीय बेटे कोमल को पीटा गया। जब अशोक पक्ष के लोग गुलवीर को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें अशोक और उसकी पत्नी गीता की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव ब्यौही में गोली लगने से दंपती की मौत हुई है। घटना के मारपीट और रुपयों के लेनदेने का विवाद सामने आया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button