Uncategorized

48 घंटे में 26 मिमी बारिश, दिनभर झड़ी, किसानों को राहत

15 दिन से जिले में सूखा जैसे हालात हो गए थे। पर्याप्त बारिश नहीं होने से नदी, नालों का जलस्तर बढ़ नहीं रहा था। वहीं खेतों में दरारें पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ रही थी पर पिछले 48 घंटे के भीतर जिले में 26 मिलीमीटर बारिश होने से बड़ी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है। इससे उमस से छुटकारा मिला। दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे जनजीवन पर भी असर पड़ा। लगातार बारिश होने से नदी, नालों का जल स्तर भी बढ़ रहा है।

बारिश से बचने लोग घरों में दुबके रहे। दूसरी ओर इस बारिश ने सड़क मेंटनेंस की भी पोल खोलकर रख दी है। शहर की ज्यादातर सड़कों पर गड्ढे नजर आ रहे हैं। यहां तक फोरलेन पर भी गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरे होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। जिले में मानसूनी दस्तक के बाद पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल खराब होने लगी थी। धान के पौधे पीले पड़ रहे थे। खरीफ सीजन की दूसरी फसलों पर भी अधर दिख रहा था।

परेशान थे किसान
खेतों में दरारें नजर आ रही थी। इससे किसान चिंता में थे कि कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं और मौसम दगा दे रहा है पर लगातार बारिश होने से चिंता दूर हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के संकेत दिए हैं। यानी की बारिश को लेकर किसानों की परेशानी दूर हो गई है। पर्याप्त बारिश के बाद खाद की डिमांड और बढ़ गई है।

विभाग ने जताई संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में 29 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी तथा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button