कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी जवान शहीद; नक्सली कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद

नारायणपुर- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे चली इस मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। कई जवानों को भी चोटें आई हैं। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ओरछा थाने से डीआरजी के जवान गुरुवार को सर्चिंग के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में निकले थे। वापसी के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा के पास जंगल में एंबुश लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया।

इस फायरिंग में डीआरजी जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्‌डे शहीद हो गए हैं। उनकी जांघ और कमर के हिस्से में गोली लगी। इसके चलते ज्यादा खून बहने से अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं कई जवानों के भी चोटिल होने की सूचना है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

मारे गए नक्सलियों के शव और घायलों को उनके साथी उठाकर ले गए। जवानों ने नक्सलियों के बनाए कैंप को ध्वस्त कर दिया है। नक्सलियों के भागने के बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में डंप बरामद हुआ है। जवान इसे लेकर जिला मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button