छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

सिम्स में कोरोना पीड़ित दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म :  अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव महिलाओं का कराया गया सुरक्षित प्रसव

बिलासपुर –  सिम्स में कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। अब तक यहां 09  कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया है। आज शहर के मंगला चैक निवासी 28 वर्षीय पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराई गयी।  उन्हें प्रसव पीड़ा के साथ आज सिम्स में लाया गया। उन्हें हॉस्पिटल लाते ही तुरन्त ऑपरेशन किया गया। बच्चे के गले में दो नाल फंसी हुई थी। बच्चे की स्थिति नाजुक थी। नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं थी। बच्चे की स्थिति को देखते हुए सिम्स के डॉक्टरों ने ऑपेरशन कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी आज 25 सितंबर को करवाई । इसी प्रकार तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गनियारी में रहने वाली 26 वर्षीय  पॉजिटिव गर्भवती  महिला को प्रसव पीड़ा  के साथ  गंभीर हालत में 24 सितंबर को सिम्स लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच किया तो मालूम चला कि उनकी भी नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं है,इस विपरीत परिस्थिति में भी सिम्स के काबिल डॉक्टरों ने सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला का ऑपरेशन   कर  उसी  दिन दोपहर में सुरक्षित डिलीवरी करायी। डॉक्टर तस्नीम एवं डॉक्टर  बिवेडकर की टीम द्वारा  ऑपरेशन किया गया एवं डॉक्टर आरती पांडेय ने सुचारू व्यवस्था करवाई।  दोनों महिला एवं बच्चे  स्वस्थ हैं।
बच्चे के जन्म पर परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने सिम्स प्रबंधन के प्रति  आभार व्यक्त किया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button