क्राइमदेश

दोस्तों के साथ प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बड़ी मुश्किल से पहुंची घर

दउत्तर प्रदेश- देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने प्रेमी पर दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा है कि पड़ोसी गांव के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और कुशीनगर, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों पर रखा और दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

शुक्रवार को कोतवाली पहुंची किशोरी ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के दौरान बगल के गांव के युवक के साथ उसकी नजदीकी हो गई। वे छिप-छिपकर मिलने लगे। दोनों ने शादी की इच्छा जताई तो घर वालों ने इसका विरोध किया। अंत में दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। एक साल पूर्व दोनों ने घर छोड़ दिया।
प्रेमी ने उसे पहले कुशीनगर, उसके बाद लखनऊ, दिल्ली व हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर रखा। किशोरी का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने अलग-अलग जगहों पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर वह मारता-पीटता था। हरियाणा से किसी तरह से भागकर गुरुवार को वह जिले में पहुंची और अपनी एक सहेली के घर रात बिताई। शुक्रवार को उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button