बॉलीवुड

सिर्फ रामायण ही नहीं दूरदर्शन पर इन 5 शोज ने भी रचा इतिहास

मुंबई. इन दिनों टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, सिर्फ दूरदर्शन के ही चर्चे हैं. दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए पुराने शोज लेकर लौटा है, जिन्हें दर्शक काफी इंजॉय करते दिख रहे हैं. इसकी शुरुआत हुई थी धार्मिक शो रामायण और महाभारत से. इसे दर्शकों की भारी मांग के बाद री-रिलीज किया गया था. वहीं रामायण के बाद कई और पुराने शोज को दोबारा रिलीज किए जाने की मांग उठी. बस फिर क्या था एक के बाद एक कई पुराने शोज गुजरा दौर लेकर आए और लोगों ने इन्हें फिर से खूब पसंद किया. इन्हीं शोज की बदौलत दूरदर्शन पिछले दो हफ्तों से नंबर वन चैनल बना हुआ है. दूरदर्शन ने ये ऐतिहासिक टीआरपी सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि कई और शोज की वजह से भी हासिल की है.रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो शक्तिमान बना. इस शो को शाम 8 बजे का स्लॉट दिया गया है. बार्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13वें हफ्ते में शक्तिमान के प्रसारित होने से व्यूवरशिप 20.8 हो गई, जो पहले इस स्लॉट में 1.7 थी.दूरदर्शन पर टीवी शो बुनियाद शाम 5 बजे प्रसारित होता है. वहीं जानकारी के मुताबिक 13वें हफ्ते में इस स्लॉट की व्यूवरशिप 4.5 हो गई है, जो पहले 0.02 थी.इसके अलावा कॉमेडी शो देख भाई देख दूरदर्शन पर शाम 6 दिखाया जाता है. इस स्लॉट की व्यूवरशिप भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है. जो पहले 0.03 होती थी वो अब बढ़कर 20.8 हो गई है.डिटेक्टिव शो व्योमकेश बक्शी दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे प्रसारित होता है. इस स्लॉट की व्यूवरशिप में 2.6 फीसदी का इजाफा हुआ यानी ये 1.7 से 4.5 हो गई है.एक और हिट कॉमेडी शो श्रीमान श्रीमती दूरदर्शन पर शाम 4 बजे प्रसारित होता है. इस शो को इतना पसंद किया जा रहा है कि इस स्लॉट की व्यूवरशिप 0.4 से 0.8 हो गई है.

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button