छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव – आगामी 10 दिवस गोबर खरीदी बंद

मोतीपुर एवं राजीव नगर एस.एल.आर.एम. सेन्टर में आगामी 10 दिवस गोबर खरीदी बंद

राजनांदगांव 12 जनवरी। नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि शासन निर्देशो के परिपालन में राजनांदगांव नगर पालिक निगम द्वारा 04 स्थानों क्रमशः मोहारा, बजरंगपुर नवागांव, रेवाडीह एवं लखोली में गौठानों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में स्थानीय पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए उक्त 04 गौठानों के अतिरिक्त शहर में स्थित 08 गारबेज क्लीनिक (एस.एल.आर.एम. सेंटरों) में गोबर खरीदी नगर पालिक निगम राजनांदगांव के द्वारा किया जा रहा था।
आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि पूर्व में जारी कार्यालीन आदेश क्रं. 2186/एम.सी.सी. दिनांक 08 जनवरी 2021 में आंशिक संशोधन करते हुए अपरिहार्य कारणों से उक्त 12 केन्द्रों मे से मोतीपुर एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं राजीव नगर एस.एल.आर.एम. सेंटर में आगामी 10 दिवस तक गोबर खरीदी बंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त केन्द्रों में गोबर बिक्री करने वाले पशुपालक अपने गोबर की बिक्री शासन द्वारा स्वीकृत निगम के उपरोक्त वर्णित 4 गौठानों में कर सकेगे। उन्होंने असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button