छुरिया : गैन्दाटोला क्षेत्र 12 से भाजपा ने 2 बागी प्रत्याशियों को किया निष्काशित

छुरिया- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 2 और भाजपा के बागी प्रत्याशियों पर निलंबन की गाज गिरी है, इन्हें भाजपा पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्काशित की कार्यवाही जिला भाजपा अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार छुरिया लीक के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैन्दाटोला से भाजपा ने किरण रविन्द्र वैष्णव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दो भाजपा के बागी प्रत्याशी किसान मोर्चा के जिला मंत्री हिरेंद्र साहू (खोराटोला) एवं पूर्व भाजपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य किरण साहू (हालेकोसा) को भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने इन्हें निर्विरोध क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के विरोध में होने से 6 वर्षो के लिए पार्टी से निलंबन की कार्यवाही की है ।