राजनांदगांव जिला
मुख्यमंत्री जिला राहत कोष में आज 32 हजार रूपए प्राप्त
राजनांदगांव। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री जिला राहत कोष में आज 24 अप्रैल 2020 को 32 हजार रूपए प्राप्त हुए। जिसमें जीवधन गढरिया एवं बालकृष्ण बघेल मानव कुर्मी समाज राजनांदगांव द्वारा 11 हजार रूपए का चेक तथा ग्राम साहू समाज ग्राम सुकुलदैहान राजनांदगांव द्वारा 11 हजार रूपए, दीपक कुमार परगनिया रजिस्ट्रार दिग्विजय कालेज राजनांदगांव द्वारा 5 हजार रूपए एवं अध्यक्ष साहू समाज ग्राम आल्हानवागांव परिक्षेत्री साहू समाज खैरागढ़ द्वारा 5 हजार रूपए नगद प्राप्त हुए।