देशराज्‍य

सेंट स्टीफंस कॉलेज के 13 छात्र और 2 स्टाफ मेंबर्स संक्रमित, डलहौजी ट्रिप से लौटा था दल

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अब दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में 13 छात्र और 2 स्टाफ मेंबर्स संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कॉलेज में सभी गतिविधियों को बंद कर दी गईं हैं। बताया जा रहा है कि  सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्रों का एक दल डलहौजी ट्रिप पर गया था। वहां से लौटने पर कुछ छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। 

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3594 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जो करीब चार माह बाद एक दिन में अधिकतम मामले हैं। इससे पहले बीते साल 3 दिसंबर को 3734 संक्रमित मिले थे। बढ़ते मामलों के साथ इस दिन की संक्रमण दर भी 4.11 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीज करीब 12 हजार हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई और 2084 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। 13 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 6,68,814 हो गई है। इनमें 6,45,770 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर घटकर 97.1 फीसदी हो गई है। कुल 11,994 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.65 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11994 हो गई है। इनमें से 2255 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 39 और होम आइसोलेशन में 6106 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 87,505 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 54,898 और रैपिड एंटीजन से 32,607 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 47 लाख 41 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 2338 हो गई है। एक दिन में 200 से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button