छत्तीसगढ़रायपुर जिला

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन विकासखंडों की सूची जारी कर

लॉकडाउन को आगे बढाने का फैसला इस सूची के आधार

रायपुर। राज्य सरकार ने पिछले 31 जुलाई को राज्य में एक सप्ताह के लॉकडाउन का फैसला लिया था। इस लॉकडाउन की मियाद आज खत्म होने जा रही है। इसी के साथ अब सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर जिला कलेक्टरों को अपने अपने जिलों में ब्लॉक स्तर पर संक्रमण के हालात को देखते हुए लॉकडाउन के संबंध में फैसले लेने का अधिकार दिया है। राज्य में अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार थमा नहीं है और ऐसी स्थिति में लॉकडाउन को जरूरी भी बताया जा रहा है,

लेकिन लंबे लॉकडाउन की वजह से लोगों को दिक्कतें भी पेश आ रही हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन विकासखंडों की सूची जारी कर दी है। लॉकडाउन को आगे बढाने का फैसला इस सूची के आधार पर भी लिया जा सकता है।ताजा सूची में राज्य की राजधानी रायपुर सहित 117 विकासखंडों को रेज जोन में रखा गया है, जबकि आॅरेंज जोन में 6 विकासखंड शामिल किए हैं। इन विकासखंडों में आंशिक रूप से लॉकडाउन अभी लागू रहने की संभावना है।

जिला प्रशासन अपने स्तर पर लॉकडाउन के नियमों में राहत दे सकते हैं।राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button