छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

कार्यकर्ताओं के घर में लगाए गए झंडे

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ घर-घर में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के घर में झंडे व नेम प्लेट में भी लगाए गए। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कहा कि आज का दिन भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 18 करोड़ सदस्य संख्या वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सदस्य होने का सभी को गर्व है। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर चलने वाली भाजपा के जनप्रिय सिद्धांतों एवं निचले स्तर पर गरीब, वंचित शोषित लोगों की उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत मदद करने के कारण लोगों की तकदीर व तस्वीर बदली है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के अथक प्रयासों से आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में 12 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है।

बूथों में जुटे कार्यकर्ता मधुसूदन यादव ने बताया कि 20 मंडलों के सभी बूथों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही हजारों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाया एवं बूथ अध्यक्ष के घर भाजपा की नेम प्लेट भी लगाई गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारगर्भित उद्बोधन को सुनने का लाभ भी कार्यकर्ताओं को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय ने अपने क्षेत्र में एक बूथ में पहुंचकर पेंड्री वार्ड में संजय रात्रे के नाम से बूथ अध्यक्ष की नेम प्लेट उसके घर पर लगाई और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पुरुषोत्तम गांधी, किशुन यदु, रविंद्र वैष्णव, उज्जवल कसेर, रघुवीर वाधवा, अरुण शुक्ला, कमल सोनी व अन्य मौजूद रहे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button