देशब्रेकिंग न्यूज़सेहत - स्‍वास्‍थ्‍य

24 घंटे में 63,294 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, दुनिया के किसी देश में इतने मरीज नहीं मिले; शराब की होम डिलीवरी फिर शुरू होगी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 63 हजार 294 नए कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को दुनिया में कहीं भी इतने केस नहीं दर्ज हुए। अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील जैसे देश भी अब महाराष्ट्र से पीछे हो गए हैं। कोरोना की यह रफ्तार तब है जब राज्य में शनिवार-रविवार दो दिन का वीकेंड लॉकडाउन था। Worldometers के मुताबिक, नए केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र ने अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित इस राज्य में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। कुल एक्टिव पेशेंट अब 5 लाख 65 हजार 587 हो चुके हैं। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1 लाख 54 हजार 300 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां औसतन 7,715 लोग हर रोज कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंबई में एक्टिव पेशेंट की संख्या 67,092 हो गई है।

प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज के लिए आज अहम बैठक
लॉकडाउन से प्रभावित होने वाले वर्ग के लिए आर्थिक पैकेज तय करने को लेकर आज यानी सोमवार को CM उद्धव ठाकरे, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पूर्ण लॉकडाउन को लेकर भी अंतिम सहमति बन सकती है। इससे पहले रविवार को नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता व व्यापारियों के हितों का ख्याल रखा जाना चाहिए।

मुंबई में फिर शुरू हुई शराब की होम डिलीवरी
इस बीच BMC ने महानगर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा और सभी का RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट हर 15 दिन पर अनिवार्य होगा।

मुंबई में 62 प्राइवेट हॉस्पिटलों में आज से शुरू होगा वैक्सीनेशन
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की नई खेप उपलब्ध कराए जाने के बाद शहर में 12 अप्रैल (आज) से 71 प्राइवेट अस्पतालों में से 62 में टीकाकरण फिर से शुरू होगा। BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि 49 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। मुंबई में प्रतिदिन करीब 40 से 50 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों में टीके की कमी के कारण 10 और 11 अप्रैल को टीके नहीं लगाए गए थे। अब यह सोमवार (आज) से शुरू हो जाएंगे।

मुंबई के प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर दो दिनों तक टीकाकरण बंद था। आज यह फिर से शुरू हो रहा है।

मुंबई के प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर दो दिनों तक टीकाकरण बंद था। आज यह फिर से शुरू हो रहा है।

महाराष्ट्र कोरोना अपडेट्स

  • मुंबई के वाकोला पुलिस स्टेशन में तैनात एक 54 वर्षीय पुलिस ऑफिसर की कोरोना से मौत हो गई। वह BKC के जंबो सेंटर में एडमिट था। मुंबई में अब तक 101 पुलिसकर्मियों का निधन कोरोना से हो चुका है।
  • संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में जल्द ही 3 नए कोविड जंबो सेंटर शुरू किए जाएंगे। हर सेंटर में 2000 बेड की सुविधा मौजूद होगी। इसमें 200 ICU और 70% ऑक्सीजन बेड शामिल हैं।

मुंबई के 5 स्टार होटल में रहेंगे कोरोना मरीज
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते BMC अब 5 स्टार होटलों के 600 कमरे अपनी कस्टडी में लेने जा रही है। इन कमरों में उन मरीजों को रखा जाएगा, जो इलाज के 10 दिन बाद भी पॉजिटिव हैं। जिनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है, बुखार नहीं है। इन मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी प्राइवेट अस्पतालों की होगी।

भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का निधन
कोरोना संक्रमण की वजह से भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। 49 वर्षीय धनारे पालघर के दहानू से विधायक रह चुके थे। इससे पहले उन्हें वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद, उन्हें मुंबई में ट्रांसफर किया गया।

टास्क फोर्स ने 2 सप्ताह के हार्ड लॉकडाउन की सिफारिश की

मुंबई में लॉकडाउन के बीच रविवार को कुछ लोग प्रतिबंध तोड़ महिम बीच पर समुद्र में नहाते नजर आए।

मुंबई में लॉकडाउन के बीच रविवार को कुछ लोग प्रतिबंध तोड़ महिम बीच पर समुद्र में नहाते नजर आए।

राज्य में बेकाबू होती स्थिति के बीच कोविड टास्क फोर्स के साथ राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रविवार की शाम महत्वपूर्ण हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए 8 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में दिखे। दूसरी तरफ, कोविड टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों ने कहा कि चेन ब्रेक करने के लिए 14 दिनों के कड़े लॉकडाउन की जरूरत है।

टास्क फोर्स की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • बैठक के दौरान बेड्स की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता और वेंटिलेटर को लेकर जानकारों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने चिंता व्यक्त की है।
  • स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहे तनाव को भी कम करने का मत डॉक्टर ने व्यक्त किया है।
  • रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता का भी विषय प्रमुखता से रखा गया है।
advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button