छत्तीसगढ़रायपुर जिला

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा, सख्ती भी बढ़ाई गई

रायपुर। कोरोना को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वहीं प्रदेश में प्रतिदिन मिलने वाले नए कोरोना मामलों का हर दिन नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। दूसरी लहर के कारण कोरोना संक्रमितों की लगातार मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से जिला दर जिला सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और रायगढ़ में सख्ती बढ़ाई गई है। रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 26 अप्रैल तक कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने आम लोगों को राहत दी है। फल और सब्जियां ठेलों के माध्यम से गली मोहल्ले में बिक सकेंगे। इस दौरान ठेले वाले स्ट्रीट वेन्डर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाद्य सामग्री बेच सकेंगे।

इसके अलावा कोरबा में भी लॉकडाउन बढ़ाकर 27 अप्रैल तक कर दिया गया है। यहां पहले 12 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जशपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले जिले में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। बालोद में भी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां पहले 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। महासमुंद और राजनांदगांव भी 26 अप्रैल तक के लिए लॉक कर दिया गया है। बेमेतरा में भी अब 26 अप्रैल तक सब कुछ बंद रहेगा। जिले में पहले 10 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की शाम 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। बलरामपुर जिले में भी लॉकडाउन 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां 14 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है। दुर्ग में भी लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 26 अप्रैल तक के लिए कर दिया गया है। जिले में पहले 6 से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे 19 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। रायगढ़ में 27 तारीख तक सब कुछ बंद रहेगा। यहां पहले 14 से 22 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन किया गया था।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button