छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्रचंड गर्मी से राहत के बीच प्रदेश में सबसे गर्म रहा राजनांदगांव

राजनांदगांव। चक्रवात घेरा व द्रोणिका के असर से लगातार चार दिनों से प्रचंड गर्मी से राहत है। बुधवार को भी दिनभर बादलों ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। हालांकि इसके बाद भी प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में ही पड़ी। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर व बिलासपुर में गर्मी इससे कम रिकार्ड की गई।

चार दिन पहले चक्रवाती घेरा व द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला था। तेज बारिश के बाद से मौसम में नमी बरकरार है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल नजर आए।

कुछ अंतराल में धूप जरूर खिली, लेकिन ज्यादातर समय बदली छाए रहे। इसका असर अधिकतम तापमान पर पड़ा। दिन में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह इस मौसम के हिसाब से सामान्य ही है। बीती रात का तापमान 26 डिग्री रहा जो सामान्य से एक अधिक है।

इस साल सामान्य ही है तापमान इस वर्ष गर्मी की प्रचंडता ज्यादा अब तक परेशान करने वाली नहीं रही है। अधिकतम तापमान एकाध बार 42 डिग्री के आसपास जरूर पहुंचा है। बाकी दिनों में यह 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दो बार यहां का दर्ज किया जा चुका है।

बुधवार को पड़ोसी जिला दुर्ग में दिन में 39.4 व रात में तापमान 23 डिग्री रहा। रायपुर में 38.8 व 26.2 और बिलासपुर में यह क्मसः 36.2 व 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मौसम एक चक्रीय चक्रवातीघेरा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका दक्षिण केरला तक इसी ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पंजाब से असम तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है इसलिए प्रदेश के सभी भागों में इसका असर रहेगा।

सहायक मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार छह मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।एक-दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

प्रमुख जिलों का तापमान

जिला -अधिकतम- न्यूनतम

राजनांदगांव -39.5 -26.0

दुर्ग -39.4 -23.0

रायपुर -38.8- 26.2

बिलासपुर -36.2- 26.0

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button