छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG ब्रेकिंग : अब चौबीसों घंटे होगा कोरोना टेस्ट…. प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में रहेगी ये सुविधाएं…. अब राजनांदगांव के इन 3 सेंटरों में होगी 24 घंटे टेस्टिंग…..

रायपुर, 12 मई 2021 । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र, भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र तथा बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं।

रायपुर नगर निगम में 11 जांच केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डी.डी. नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातालाब, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भनपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढियारी, जिला अस्पताल पंडरी शामिल है। इसी तरह बिरगांव नगर निगम में एक केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रांवाभाटा बनाया गया है। धमतरी नगर निगम में एक केन्द्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इतवारी बाजार में बनाया गया है। भिलाई में 5 केन्द्र कोहका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वैशाली नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैकुण्ठधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खुर्सीपार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला बनाए गए हैं। दुर्ग नगर निगम में 3 केन्द्र यूपीएचसी पोटिया, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धमधानाका, यूपीएचसी बघेरा बनाया गया है। भिलाई-चरोदा में एक केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-3, रिसाली में एक केन्द्र यूपीएचसी टंकी मरोदा रिसाली बनाया गया है। राजनांदगांव नगर निगम में 3 केन्द्र दिग्विजय स्टेडियम, गांधी सभागृह, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ बनाए गए हैं।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button