
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: देर रात चाकूबाजी: युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
राजनांदगांव। आउटर के नवागांव क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है । मामला बजरंगपुर वार्ड क्रमांक 1 का है।
हमले में युवक सचिन मनिकपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : राजनांदगांव : झांकी देखने निकला परिवार हादसे का शिकार: मामा-भांजे की मौके पर मौत, मां और दो मासूम बेटियां गंभीर






