छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने – अरुण सूर्यवंशी

     राजनांदगांव. भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री श्री नरोत्तम धृतलहरे जी ने राजनांदगांव जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया जिसमे नगर पालिक निगम राजनांदगांव में कार्यरत कर्मचारी श्री अरुण सूर्यवंशी को जिला अध्यक्ष का कमान सौंप गया है जो की वर्तमान में स्वायत्साशी कर्मचारी महासंघ इकाई नगर पालिक निगम राजनादगांव तथा मैथिल क्षत्रिय समाज राजनादगांव के अध्यक्ष पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है ।   

   जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्री नरेश राम साहू  निर्माणी,भानु यादव मध्यान्ह भोजन, श्रीमती चित्रेरेखा गण वीर  आंगनबाड़ी,जिला मंत्री विष्णुदास साहू निर्माणी,सहमंत्री श्री केशव राम सिन्हा हमाल,लाखनसिंह कुशवाहा बिजली,ईश्वर लाल रेलवे, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी टेंबुरकर  निर्माणी,प्रचार मंत्री श्री गजानद मिश्रा असंगठित,कार्यालय मंत्री श्री कांतिलाल कोसरे नगर निगम,कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हेमिन भगत आंगनबाड़ी,निर्मला साहू निर्माणी,भारती शर्मा निर्माणी,श्री ठाकुर राम हमाल,निर्मल साहू मध्यान्ह भोजन,सोमनाथ यादव नगर निगम, नरेंद्र साहू राज्य कर्मचारी संघ,रविरंजन सिंह रेलवे,तेजलाल लीलहारे बिजली,एवम विशेष आमंत्रित सदस्य भारतीय मजदूर संघ जिला राजनांदगांव के कार्य समिति बैठक एवम अन्य बैठकों में अखिल भारतीय मजदूर संघ ,प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवम पंजीकृत यूनियनो के महामंत्री  अध्यक्ष जिनका निवास राजनादगांव जिले में हो विशेष आमंत्रित सदस्य  बनाया गया है । 

    जिला अध्यक्ष बनने पर श्री अरुण सूर्यवंशी ने स्वायतसाशी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जय नारायण श्रीवास्तव ( नगर पालिक निगम राजनांदगांव प्रभारी कार्यपालन यंता )एवं भारतीय मजदूर संघ प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय श्री योगेश दत्त मिश्रा का आभार व्यक्त  करते हुए  सदैव सहयोग की अपेक्षा की है साथ ही साथ नगर निगम राजनादगांव के समस्त अधिकारी कर्मचारी का धन्यवाद ज्ञापित कर अपनी स्वर्गीय माता श्रीमति गोदावरी सूर्यवंशी को समर्पित किया है । उपरोक्त जानकारी जिला  कार्यालय मंत्री श्री कांति लाल कोसरे  ने दी ।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button