छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीयन तथा नवीनीकरण के लिए शिविर 18 सितम्बर को

By kadwaghut|15 Sep 2025, 9:00 PM
f X W


     
     मोहला ।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर में आगामी 18 सितम्बर को जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


      जिसमें श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही शिविर में श्रमिकों को विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी श्रमिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभागीय योजना का लाभ लेने की अपील की गई है, उक्त स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया जाएगा। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु शिविर में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा मोबाइल लाना आवश्यक हैं।

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में जिले के शिक्षित युवा स्वरोजगार के लिए कर सकते है आवेदन

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी, जानें रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins