छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति का बड़ा फैसला – शिवनाथ वाटिका गरबा में नहीं बजेगा डीजे, पारंपरिक अंदाज़ में होगा Biggest Garba Event

By kadwaghut|18 Sep 2025, 9:45 AM
f X W

राजनांदगांव। संस्कारधानी गरबा उत्सव समिति द्वारा शिवनाथ वाटिका में इस वर्ष Garba Utsav 2025 का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया है।

समिति पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा में भरोसा दिलाया कि उत्सव का आयोजन पूरी तरह धार्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। पदाधिकारी अवंत अग्रवाल और राहुल चौपड़ा ने बताया कि नवरात्रि पर्व आस्था का प्रतीक है, जिसमें गरबा के साथ माता रानी की पूजा, ज्योति और जंवारा की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, गिफ्ट वाउचर और मूवी टिकट जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

समिति अध्यक्ष कांत अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों का पालन किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंसर और वालिंटियर्स की व्यवस्था रहेगी, सभी गरबा प्रेमियों का तिलक लगा कर प्रांगण में प्रवेश करवाया जाएगा , साथ ही साथ अपील की है कि गरबा में वेशभूषा का ध्यान रखते हुए मर्यादित रूप से केवल पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में ही गरबा करने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक शिवनाथ वाटिका में आयोजित Biggest Garba Event में सिलेब्रिटी बैंड Qafila ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पूर्व पार्षद भोलाराम मिश्रेकर का निधन, 4 अक्टूबर को निकलेगी अंतिम यात्रा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins