छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मोहारा ओव्हरब्रिज घटना: शराब के लिए पैसे मांगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इमरान खान पिता अजहर खान उम्र 23 साल निवासी बैंगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पेश कर दिया गया।

मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर को मोहारा ओव्हर ब्रिज के पास दोस्तों के साथ खड़े होने के दौरान देवा यदु, भूषण उईके और उनके साथियों ने शराब पीने के नाम पर पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के तथा बीयर की खाली बोतल से मारपीट की। मामले में अपराध क्रमांक 430/25 धारा 296, 115(2), 119(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

इससे पहले पुलिस ने आरोपी देवा यदु को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया था। वहीं, अब आरोपी इमरान खान की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रआर राजेश परिहार, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा एवं राजेश्वर बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi