
छत्तीसगढ़
CG : ‘मिनी मैराथन दौड़’ का आयोजन 21 सितम्बर को
अम्बिकापुर, ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस‘‘ 2025 कार्यक्रम के तहत नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बनाए जाने, जन-जागरूकता कार्यक्रम हेतु ‘‘मिनी मैराथन दौड़‘‘ का आयोजन 21 सितम्बर को प्रातः 07:30 बजे अम्बिकापुर में होगा।
मिनी मैराथन दौड़ लरंग साय चौक (बंगाली चौक) से प्रारंभ होकर प्रतापपुर चौक, आकाशवाणी चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त होगी।





