छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का किया आकस्मिक निरीक्षण

By kadwaghut|19 Sep 2025, 10:19 PM
f X W

– किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में 30 सितम्बर तक पंजीयन कराना अनिवार्य
– गिरदावरी कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।

उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए अनिवार्य रूप से किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा- काम में तेजी लाएं ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins