छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दामाद पर शराब के नशे में मारपीट का मामला दर्ज

By kadwaghut|20 Sep 2025, 9:57 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली में ग्राम तिलई निवासी 55 वर्षीय उमा बाई देवांगन ने अपने दामाद तारकेश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। उमा बाई के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे तारकेश्वर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी नेमा के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उनका गला दबा दिया, जिससे उनके बाएं हाथ और गर्दन में चोटें आईं।

पड़ोसी गोपाल साहू और शंकर देवांगन ने बीच-बचाव किया। उमा बाई ने बताया कि घटना के बाद परिवार से सलाह लेने में समय लगने के कारण रिपोर्ट देर से दर्ज कराई। पुलिस ने तारकेश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अधूरे पुल ने बढ़ाई बच्चों की मुसीबत, 6 साल से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins